Articles A An The Rules in Hindi with Examples | English Grammar
Articles क्या होते हैं?
Articles ऐसे शब्द होते हैं जो noun (संज्ञा) के पहले आते हैं और यह बताते हैं कि noun general (सामान्य) है या specific (विशेष)।
English Grammar में Articles को Determiners कहा जाता है।
Articles के प्रकार (Types of Articles) A, An, The
Indefinite Articles – a, an
Definite Article – the
1. Indefinite Articles – A, An –जब किसी सामान्य या अनजान चीज़ की बात हो
2. Definite Article The – जब किसी खास / पहचानी हुई चीज़ की बात हो
Indefinite Article “A” – कब लगता है?
“A” का प्रयोग तब होता है जब:
संज्ञा एकवचन (Singular) हो
संज्ञा गिनने योग्य (Countable) हो
और शब्द की शुरुआती ध्वनि व्यंजन (Consonant sound) हो
ध्यान रखें: Letter नहीं, Sound देखा जाता है
उदाहरण (Examples):
a boy – एक लड़का
a pen – एक पेन
a book – एक किताब
a teacher – एक शिक्षक
कुछ शब्द vowel से शुरू होते हैं, लेकिन उनकी आवाज़ consonant की होती है:
a university
a European country
a one-eyed man
university = you-niversity
European = you-ropean
one = wun
इसलिए यहाँ A लगता है, An नहीं
| Article + Noun | हिंदी अर्थ | कारण |
|---|---|---|
| a uniform | एक वर्दी | “you-niform” → y = consonant sound |
| a user | एक उपयोगकर्ता | “you-ser” → y = consonant sound |
| a useful idea | एक उपयोगी विचार | “you-seful” → y = consonant sound |
| a unicorn | एक यूनिकॉर्न | “you-nicorn” → y = consonant sound |
| a one-time chance | एक बार का मौका | “wun” → w = consonant sound |
| a eulogy | शोक भाषण | “you-logy” → y = consonant sound |
Indefinite Article “An” – कब लगता है?
“An” का प्रयोग तब होता है जब:
संज्ञा एकवचन (Singular) हो
संज्ञा गिनने योग्य (Countable) हो
और शब्द की शुरुआती ध्वनि स्वर (Vowel sound) हो
कुछ शब्द consonant letter से शुरू होते हैं, लेकिन उनकी आवाज़ vowel की होती है। ऐसे शब्दों से पहले An लगता है।
अगर किसी शब्द की शुरुआती ध्वनि English vowels (a, e, i, o, u) जैसी हो — तो “An” लगाया जाता है।
उदाहरण:
an apple – एक सेब
an egg – एक अंडा
an orange – एक संतरा
an umbrella – एक छाता
ऐसे शब्दों से पहले An लगता है।
an hour (h silent)
an honest man (h silent)
an honour
an heir
अगर short form का pronunciation vowel sound से हो:
an MBA
an FBI officer
an SOS call
A / An याद रखने का सबसे आसान तरीका –Sound सुनो, spelling मत देखो
Consonant sound → A
Vowel sound → An
Definite Article “The” – कब लगता है?
Definite Article वह शब्द होता है जो किसी विशेष (specific) व्यक्ति, वस्तु, स्थान या समूह का साफ़-साफ़ और एकदम निश्चित उल्लेख करता है।
इसका मतलब यह कि हम किसी ऐसे व्यक्ति या वस्तु की बात कर रहे होते हैं जिसे हम और हमारा श्रोता/पाठक दोनों जानते हों या पहले से परिचित हों।
The” का प्रयोग कब होता है?
The का इस्तेमाल तब किया जाता है जब: वह वस्तु या व्यक्ति पहले से ज्ञात हो यानी बात किसी विशेष, पहले से पहचान में आने वाली चीज़ की हो।
Examples:
I saw the boy who helped you.
(मैंने उस लड़के को देखा जिसने तुम्हारी मदद की।)She is reading the book I gave her.
(वह उस किताब को पढ़ रही है जो मैंने उसे दी थी।)
The के मुख्य नियम
Rule 1: जो चीज़ दुनिया में एक ही हो
the sun – सूरज
the moon – चाँद
the earth – पृथ्वी
the sky – आकाश
Rule 2: नदियाँ, समुद्र, महासागर, रेगिस्तान, पर्वत श्रृंखलाएँ आदि के नाम से पहले
इनके नाम से पहले The लगता है:
the Ganga
the Indian Ocean
the Sahara Desert
the Himalayas
❌ एक अकेला पर्वत:
Mount Everest
Mount Abu
Rule 3: अख़बार, धार्मिक ग्रंथ, संस्थाएँ और संग्रहालय आदि के नामों से पहले
the Times of India
the Ramayana
the Bible
the Supreme Court
the Parliament
Rule 4: वाद्य यंत्रों के नाम के पहले
play the guitar
play the piano
Rule 5: Superlative Degree के साथ
the best
the tallest
the most important
Rule : 6 Directions (दिशाओं) के साथ
the north
the south
the east
Rule 7: किसी पूरी जाति / वर्ग की बात हो
The poor need help.
The rich should help others.
Rule 8: Union / Kingdom / Republic वाले देश
the United States
the United Kingdom
the UAE
the Republic of India
Article का प्रयोग नहीं होता (Omission of Articles)
Rule 1: Proper Nouns (नाम)
Ram is a boy.
India is a big country.
Rule 2: भाषाओं और विषयों के नाम
She speaks English.
He studies Mathematics.
Rule 3: भोजन (General sense)
have breakfast
eat lunch
take dinner
Rule 4: खेलों के नाम
play cricket
play football
Rule 5: Abstract Nouns (सामान्य अर्थ में)
Honesty is the best policy.
Knowledge is power.
Rule 6: Plural Nouns (General meaning)
Dogs are faithful animals.
Books are useful.
Final Confusion
सामान्य चीज़ → A / An
आवाज़ vowel हो → An
पहचानी हुई चीज़ → The
नाम, भाषा, खेल, भोजन → No Article