Modals in Hindi

What is Modal?

Modals ऐसे Helping Verbs होते हैं जो Main Verb के साथ मिलकर ability (क्षमता) permission (अनुमति) possibility (संभावना) necessity / duty (आवश्यकता / मजबूरी) advice / request (सलाह / निवेदन) जैसे भाव बताते हैं।

Modal हमेशा Main Verb की first form (V¹) के साथ आता है।

Modals के प्रकार

can, could, may, might, will, would, shall, should, must, ought to

1. CAN सकता / सकती / सकते

CAN एक Modal Verb है,
जो मुख्य क्रिया के साथ मिलकर क्षमता (ability) अनुमति (permission) संभावना (possibility) जैसे भाव व्यक्त करता है।

CAN के बाद हमेशा verb की first form आती है।

CAN का उपयोग (Uses)

Ability (क्षमता / योग्यता)

जब कोई काम करने की ताकत या हुनर हो।

Example:

  • I can run fast.
    मैं तेज दौड़ सकता हूँ।

Permission (अनुमति लेना / देना)

किसी से इजाज़त लेने या देने के लिए।

Example:

  • Can I come in?
     क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?

Possibility (संभावना)

जब किसी बात के होने की संभावना हो।

Example:

  • It can rain today.
    👉 आज बारिश हो सकती है।

Sentence Structure (रचना)

 Affirmative

Subject + can + V¹

He can swim.

Negative

Subject + cannot / can’t + V¹

 He cannot swim.

Interrogative

Can + subject + V¹ ?

 Can he swim?

Common Mistake (ध्यान रखें)

❌ He can swims
✅ He can swim

(क्योंकि can के बाद verb की first form आती है)

2. COULD सकता था / सकती थी / सकते थे

Could का use हम past ki ability,  polite request, possibility दिखाने के लिए करते हैं।

Structure:

Subject + could + V¹ + object

Past Ability (भूतकाल की क्षमता)

  1. जब मैं छोटा था, तब मैं तेज दौड़ सकता था।
    I could run fast when I was young.

  2. वह बहुत अच्छा गा सकती थी।
    She could sing very well.

Polite Request (नम्र निवेदन)

  1. क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं, कृपया?
    Could you help me, please?

  2. क्या मैं आपकी किताब ले सकता हूँ?
    Could I borrow your book?


Possibility (संभावना)

  1. आज बारिश हो सकती है।
    It could rain today.

Negative Form:

Subject + could not (couldn’t) + V¹

  1. मैं उसे समझ नहीं सका।
    I could not understand him.


Interrogative Form:

Could + subject + V¹ ?

  1. क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?
    Could you help me?

3. MAY – सकता है / सकती है / अनुमति / संभावना

MAY का use हम अनुमति (Permission), संभावना (Possibility)बताने के लिए करते हैं।

MAY, “can” से ज़्यादा formal होता है।

Structure:

Subject + may + V¹ + object

Uses of MAY

Permission (अनुमति लेना या देना)

  1. क्या मैं अंदर आ सकता हूँ, सर?
    May I come in, sir?

  2. तुम अब जा सकते हो।
    You may go now.

 Possibility (संभावना)

  1. आज बारिश हो सकती है।
    It may rain today.

  2. वह कल आ सकता है।
    He may come tomorrow.

Negative Form:

Subject + may not + V¹

  1. आज वह नहीं आ सकता है।
    He may not come today.

Interrogative Form (Permission ke liye):

May + subject + V¹ ?

  1. क्या मैं आपकी किताब ले सकता हूँ?
    May I take your book?

4. MIGHT – सकता था / सकती थी / शायद

MIGHT का use हम कम संभावना (Less Possibility), अंदाज़ा / अनुमान बताने के लिए करते हैं ।

MIGHT, MAY से कम sure होता है।

यहाँ might बता रहा है 50 – 50 chance है , हो भी सकता है ना भी ।

Structure:

Subject + might + V¹ + object

Use of MIGHT

Less Possibility (कम संभावना)

  1. वह शायद कल आए।
    He might come tomorrow.

  2. आज बारिश हो सकती है (कम chance)।
    It might rain today.

Past Possibility (बीते समय का अंदाज़ा)

jab hume lagta hai ki kuch hua hoga

  1. वह शायद भूल गया होगा।
    He might have forgotten.

  2. वह देर से पहुँचा होगा।
    He might have reached late.

Structure (past):
Subject + might have + V³

Negative Form:

Subject + might not + V¹

  1. वह आज नहीं आ सकता है।
    He might not come today.

5. SHOULD – मतलब चाहिए

Should का use हम सलाह (Advice), सुझाव (Suggestion), नैतिक कर्तव्य (Moral duty), हल्की चेतावनी (Warning – light) बताने के लिए करते हैं।

Structure:

Subject + should + V¹ + object

Use of SHOULD

Advice (सलाह देना)

  1. तुम्हें पढ़ना चाहिए।
    You should study.

  2. उसे जल्दी सोना चाहिए।
    He should sleep early.

Suggestion (सुझाव देना)

  1. हमें यह फिल्म देखनी चाहिए।
    We should watch this movie.

  2. तुम्हें डॉक्टर से मिलना चाहिए।
    You should see a doctor.

Moral Duty (नैतिक कर्तव्य)

  1. हमें सच बोलना चाहिए।
    We should speak the truth.

  2. बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
    We should respect elders.

Light Warning (हल्की चेतावनी)

  1. तुम्हें देर नहीं करनी चाहिए।
    You should not be late.

  2. उसे ज़्यादा बाहर नहीं जाना चाहिए।
    He should not go out much.

Negative Form:

Subject + should not + V¹

  1. तुम्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।
    You should not lie.

Interrogative Form:

Should + subject + V¹ ?

  1. क्या मुझे जाना चाहिए?
    Should I go?

  2. क्या हमें उसे बताना चाहिए?
    Should we tell him?

Past Form (चूक / पछतावा):

जब लगता है कि कुछ करना चाहिए था लेकिन हुआ नहीं

Structure:
Subject + should have + V³

  1. मुझे मेहनत करनी चाहिए थी।
    I should have worked hard.

  2. उसे सच बताना चाहिए था।
    He should have told the truth.

6. MUST – ज़रूरी / अनिवार्य / पक्का

Must का मतलब होता है जरूर करना / अनिवार्य होना इसका use तब होता है जब कोई काम ज़रूरी हो, Rule / law हो Strong advice देनी हो पक्का अनुमान हो

Structure:

Subject + must + V¹ + object

Use of MUST

ज़रूरत / अनिवार्यता (Compulsion / Obligation)

जब कोई काम करना ही पड़े।

Examples:
• तुम्हें अभी जाना है।
You must go now.

• उसे हेलमेट पहनना चाहिए।
He must wear a helmet.

Strong Advice (कड़ी सलाह)

जब किसी को ज़ोर देकर सलाह दी जाए।

Examples:
• तुम्हें ज्यादा पानी पीना चाहिए।
You must drink more water.

• तुम्हें सच्चाई बोलनी चाहिए।
You must speak the truth.

 Rule / Law (नियम / कानून)

जब कोई नियम मानना जरूरी हो।

Examples:
• यहाँ मोबाइल बंद रखना ज़रूरी है।
You must keep your mobile off here.

• छात्रों को समय पर आना चाहिए।
Students must come on time.

Strong Guess (पक्का अनुमान)

जब किसी बात का पूरा भरोसा हो।

Examples:
• वह बहुत अमीर होगा।
He must be very rich.

• वह घर पर ही होगा।
He must be at home.

Negative Form:

Subject + must not + V¹

Must not = मना है

Examples:
• यहाँ धूम्रपान करना मना है।
You must not smoke here.

• बच्चों को शोर नहीं करना चाहिए।
Children must not make noise.

Interrogative Form:

Must + subject + V¹ ?

Examples:
• क्या मुझे अभी जाना ज़रूरी है?
Must I go now?

• क्या हमें यह काम करना ही होगा?
Must we do this work?

7. SHALL

Shall का मतलब “क्या मैं…?” / “क्या हम…?” / “क्या करें?” ( सुझाव या प्रस्ताव ) , ज़्यादातर प्रश्न (question), offer और suggestion में आता है

Use of SHALL

Shall का प्रयोग हम ज़्यादातर

I और We के साथ करते हैं
 जब हम

  • किसी से पूछते हैं

  • सुझाव (suggestion) देते हैं

  • Offer करते हैं

Structure (बनावट)

Shall + I / We + V¹ + object ?

Examples (Notes style)

Offer (मदद की पेशकश)

क्या मैं आपकी मदद करूँ?
Shall I help you?

Suggestion (सुझाव)

क्या हम अब चलें?
Shall we go now?

क्या हम पढ़ाई शुरू करें?
Shall we start studying?

8. WOULD - करता , चाहता , होता , करेगा (यदि )

Would का मतलब , करता / करती / करते, करना चाहता था / चाहती थी, होता / होता था, करूँगा / करेगा (Past sense में)

Structure (बनावट)

Sub + would + V¹ + object

Use of WOULD

 Past Future (Reported Speech में)

जब sentence का पहला भाग Past में हो
और दूसरा भाग Future की बात करे
तब will → would बन जाता है

Rule:
Past + Future = would + V¹

Example:
उसने कहा कि वह देर से आएगा।
He said that he would come late.

Past Habit (बार-बार होने वाली past action)

 जो काम पहले अक्सर होता था

Example:
वह शाम को घूमने जाया करता था।
He would go for a walk in the evening.

Polite Request (नम्र request)

 जब request को soft बनाना हो

Example:
क्या आप मेरी मदद करेंगे?
Would you help me?

Desire / Wish (इच्छा)

जब कोई इच्छा past या imagination की हो

Example:
मैं वहाँ जाना चाहता था।
I would like to go there.

Negative Form

Sub + would not (wouldn’t) + V¹

Example:
वह मेरी बात नहीं मानता था।
He would not listen to me.

Interrogative Form

Would + sub + V¹ ?

Example:
क्या तुम मेरे साथ आओगे?
Would you come with me?

9. OUGHT TO - चाहिए , यानी , कर्तव्य , आवश्यकता, या सही काम करने के सलाह देना

Ought to का प्रयोग चाहिए, यानी कर्तव्य, आवश्यकता या सही काम करने की सलाह देने के लिए किया जाता है।

  • चाहिए → Ought to

  • कर्तव्य / सही काम → Ought to

  • सलाह (moral) → Ought to

Structure (बनावट)

Sub + ought to + base verb (V¹) + object

Use of OUGHT TO

Duty / Moral Duty (नैतिक कर्तव्य)

जब कोई काम करना सही माना जाता हो

Example:
तुम्हें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।
You ought to respect your parents.

Advice / Suggestion (सलाह देना)

जब किसी को सही रास्ता दिखाना हो

Example:
हमें गरीबों की मदद करनी चाहिए।
We ought to help the poor.

Negative Form

Sub + ought not to + base verb

Example:
तुम्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।
You ought not to lie.

Interrogative Form

Ought + sub + to + base verb ?

Example:
क्या मुझे वहाँ जाना चाहिए?
Ought I to go there?

10. Need to - करने की जरूरत / करना जरूरी है , जब कोई काम जरूरी , अनिवार्य या बिना टालने वाला हो

जब कोई काम मजबूरी, requirement या necessity की वजह से करना पड़े।

Use (प्रयोग):

Need to का प्रयोग तब करते हैं जब

  • किसी काम की सच्ची जरूरत हो

  • काम करना ही पड़े

  • बिना किए काम नहीं चले

Structure (बनावट):

Sub + need to + V¹ + object

Examples (उदाहरण):

  • मुझे काम करना है।
    I need to work.

  • उसे डॉक्टर के पास जाना है।
    He needs to go to the doctor.

  • हमें अंग्रेज़ी सीखनी है।
    We need to learn English.

Negative Form:

Sub + do/does + not + need to + V¹

  • तुम्हें झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है।
    You do not need to lie.

11. Dare to - साहस करना , हिम्मत करना , जुर्रत करना

Dare to का मतलब होता है — हिम्मत करना / साहस करना, जब कोई काम करने की हिम्मत हो या चुनौती के तौर पर किया जाए।

Use (प्रयोग):

Dare to का प्रयोग तब करते हैं जब

  • कोई काम करना आसान न हो

  • डर हो लेकिन फिर भी करने की हिम्मत हो

  • किसी को चैलेंज दिया जाए

Structure (बनावट):

Sub + dare to + V¹ + object

Examples (उदाहरण):

  • मुझे सच बोलने की हिम्मत है।
    I dare to speak the truth.

  • वह मुझे आँखों में देखकर बात करने की हिम्मत नहीं करता।
    He does not dare to talk to me.

  • क्या तुम उससे अकेले मिलने की हिम्मत करते हो?
    Do you dare to meet him alone?

Negative Form:

Sub + do/does + not + dare to + V¹

  • वह मुझसे सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करता।
    He does not dare to ask me.

12. used to

Used to का मतलब होता है — पहले करता था / पहले आदत थी / पहले हुआ करता था, यानी past की habit या past की condition, जो अब नहीं है

Use (प्रयोग):

Used to का प्रयोग तब करते हैं जब

  • कोई काम पहले regularly होता था

  • या कोई हालत पहले थी, अब नहीं है

Structure (बनावट):

Sub + used to + V¹ + object

Examples (उदाहरण):

  • मैं रोज सुबह दौड़ता था।
    I used to run every morning.

  • वह बहुत चाय पीता था।
    He used to drink a lot of tea.

  • हम यहाँ पहले रहते थे।
    We used to live here.

Negative Form:

Sub + did not + use to + V¹

  • मैं पहले धूम्रपान नहीं करता था।
    I did not use to smoke.

Interrogative Form:

Did + sub + use to + V¹ ?

  • क्या तुम यहाँ पहले काम करते थे?
    Did you use to work here?

Important Note (Confusion दूर करो):

be used toused to

  • Used to → past habit (अब नहीं)

  • Be used to → आदत पड़ जाना (present)

Example:

  • I used to wake up late. (पहले)

  • I am used to waking up early. (अब आदत है)