Parts of Speech in Hindi English

Parts of Speech (शब्द-भेद) की परिभाषा

English Grammar में Parts of Speech उन वर्गों (categories) को कहते हैं, जिनमें शब्दों को उनके काम (use) और भूमिका (function) के आधार पर बाँटा जाता है।

सरल शब्दों में कहा जाए तो—

वाक्य में प्रयोग होने वाला हर शब्द किसी न किसी विशेष काम को करता है।  उसी काम के आधार पर शब्दों को अलग-अलग समूहों में रखा जाता है। इन समूहों को ही Parts of Speech (शब्द-भेद) कहा जाता है।

Parts of Speech हमें ये समझने में मदद करते हैं कि sentence में कौन-सा शब्द क्या काम कर रहा है। जब ये clear हो जाता है, तो grammar अपने-आप easy लगने लगती है।

Parts of Speech के प्रकार (Types of Parts of Speech)

English Grammar में शब्दों को उनके काम (function) के आधार पर 8 भागों (Parts) में बाँटा गया है। इन 8 Parts of Speech को समझना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इन्हीं से sentence बनता है और इन्हीं से grammar समझ में आती है।

अब इन सभी को एक-एक करके, आसान भाषा में समझते हैं 

1. Noun (संज्ञा)

2. Pronoun (सर्वनाम)

3. Verb (क्रिया)

4 Adjective (विशेषण)

5. Adverb (क्रिया विशेषण)

6. Preposition (संबंध सूचक अव्यय)

7. Conjunction (संयोजक)

8. Interjection (विस्मयादिबोधक)

1. Noun (संज्ञा)

Noun वह शब्द होता है जो किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, जानवर, या भाव / भावना का नाम बताता है।

सरल शब्दों में – जिसका नाम लिया जा सके, वह Noun होता है।

Examples 

Teacher explains the lesson.  – teacher = व्यक्ति का नाम 

Doctor helped the patient.   – doctor = व्यक्ति का नाम 

Delhi is the capital of India. – Delhi = स्थान का नाम 

She has a book. – book = वस्तु का नाम 

Honesty is the best policy. – honesty = भाव / गुण 

I bought a pen. – pen = वस्तु का नाम

Jaipur is a beautiful city. – Jaipur = स्थान का नाम

Kindness makes life better. – kindness = भाव / गुण

Types of Nouns:

 

1. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)  किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम।  Examples: Ram, Delhi

2. Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) किसी पूरी जाति या वर्ग का नाम, जो सामान्य हो।  Examples: boy, city

3. Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) लोगों या वस्तुओं के समूह का नाम।  Examples: team, army

4. Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)  जिसे देख या छू नहीं सकते, केवल महसूस किया जा सकता है।  Examples: truth, beauty

5. Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)  जिस पदार्थ से चीज़ें बनती हैं।  Examples: gold, water

2. Pronoun (सर्वनाम)

Pronoun वह शब्द होता है जो Noun की जगह प्रयोग किया जाता है, ताकि वाक्य बार-बार एक ही नाम दोहराना न पड़े।

सरल शब्दों में: Noun के बदले में आने वाला शब्द Pronoun कहलाता है।

Examples:

Amit is absent today. He is sick.
He = Pronoun (Amit की जगह)

The dog is very cute. It follows me.
It = Pronoun (dog की जगह)

Most Used Pronouns in Daily English

I, you, he, she, it, we, they, me, him, them, my, your, his, her, its, our, their, etc.

Types:

  • Personal Pronoun – I, we, he, she
  • Demonstrative – this, that, these, those
  • Interrogative – who, what, which
  • Reflexive – myself, yourself
  • Relative – who, which, that
  • Indefinite – someone, anyone, everybody

1. Personal Pronoun (व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होने वाले Pronoun)

👉 जो किसी व्यक्ति या वस्तु की जगह सीधे आते हैं।
Examples: I, you, he, she, we, they

  • Ram is my friend. He lives nearby.
    He = Ram की जगह आया

  • I am learning English.
    I = बोलने वाला व्यक्ति

2. Demonstrative Pronoun (इशारा करने वाले Pronoun)

जो किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर इशारा करने के लिए इस्तेमाल होते हैं।
Examples: this, that, these, those

This is my pen.
This = पास की वस्तु की ओर इशारा

That is your house.
That = दूर की वस्तु की ओर इशारा

3. Interrogative Pronoun (प्रश्न पूछने वाले Pronoun)

जो सवाल पूछने के लिए इस्तेमाल होते हैं।
Examples: who, what, which, whom

Who is your teacher?
Who = व्यक्ति के बारे में प्रश्न

What is this?
What = वस्तु / जानकारी के बारे में प्रश्न

4. Reflexive Pronoun (खुद पर लौटने वाले Pronoun)

जब काम करने वाला और असर पाने वाला एक ही व्यक्ति/वस्तु हो
Examples: myself, yourself, himself, herself, itself, ourselves, themselves

I did the work myself.
myself = मैंने खुद किया

She hurt herself.
herself = उसने खुद को चोट पहुँचाई

5. Relative Pronoun (दो वाक्यों को जोड़ने वाले Pronoun)

जो दो sentences को जोड़ते हैं और किसी noun के बारे में extra जानकारी देते हैं।
Examples: who, which, that, whose

This is the boy who won the match.
who = लड़के के बारे में जानकारी दे रहा है

I have a book which is very useful.
which = वस्तु के बारे में जानकारी

6. Indefinite Pronoun (अनिश्चित Pronoun)

जब व्यक्ति या वस्तु पक्की / निश्चित न हो, तब ऐसे pronoun इस्तेमाल होते हैं।
Examples: someone, anyone, everyone, nobody, something, nothing

Someone is calling you.
Someone = कोई व्यक्ति (पता नहीं कौन)

Everyone likes respect.
Everyone = सभी लोग

3. Verb (क्रिया)

क्रिया वो शब्द है जो वाक्य में क्या हो रहा है बताता है। ये हो सकता है काम (Action), भावना (Feeling), या स्थिति (State)। अगर वाक्य में क्रिया न हो, तो वाक्य बिलकुल अधूरा है – जैसे बिना इंजन की गाड़ी! 

Examples:

  • She runs fast. → Action dikha raha hai

  • They play cricket. → Action dikha raha hai

  • He is a doctor. → State dikha raha hai

Types of Verbs (क्रियाओं के प्रकार)

  • Main Verb (मुख्य क्रिया) – do, eat, go
  • Helping Verb (सहायक क्रिया) – is, am, are, was, were, has, have
  • Transitive Verb – जिसमें object हो (e.g. He reads a book.)
  • Intransitive Verb – जिसमें object न हो (e.g. He sleeps.)

1. Types of Verbs (क्रियाओं के प्रकार)

Main Verb वो क्रिया होती है जो बताती है कि subject असल में क्या कर रहा है
यही sentence का main action होता है।

Examples:

  • मैं खाना खाता हूँ

  • वह ऑफिस जाता है

  • बच्चे पार्क में खेलते हैं

यहाँ खाता, जाता, खेलते = Main Verb

याद रखने का तरीका: Main Verb = “क्या कर रहा है?”

2. Helping Verb (सहायक क्रिया)

Helping Verb वो क्रिया होती है जो Main Verb की मदद करती है। ये tense (time) और स्थिति बताने में help करती है।

Common Helping Verbs:
is, am, are, was, were, has, have, will

Examples:

  • वह खाना खा रहा है

  • मैं काम कर चुका हूँ

  • वे कल आएँगे होंगे

यहाँ है, हूँ, होंगे = Helping Verb

याद रखने का तरीका : Helping Verb = Main Verb का सहायक दोस्त 🤝

3. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)

जिस क्रिया के साथ object (किसी पर काम हो) आता है, उसे Transitive Verb कहते हैं।

Structure:
Subject + Verb + Object

Examples:

  • वह किताब पढ़ता है

  • मैं पानी पीता हूँ

  • उसने दरवाज़ा खोला

किताब, पानी, दरवाज़ा = Object इसलिए ये Transitive Verb हैं

याद रखने का तरीका : Transitive = “किसे / क्या?” का जवाब मिले

4. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)

जिस क्रिया के साथ object की जरूरत नहीं होती, उसे Intransitive Verb कहते हैं।

Structure:
Subject + Verb

Examples:

  • बच्चा सो रहा है

  • पक्षी उड़ते हैं

  • वह हँस रहा है

यहाँ किसी किसे/क्या की जरूरत नहीं इसलिए ये Intransitive Verb हैं

याद रखने का तरीका: Intransitive = काम खुद पर हो रहा है

4. Adjective (विशेषण)

जो शब्द किसी संज्ञा (Noun) या सर्वनाम (Pronoun) की खासियत, मात्रा या गिनती बताए, उसे विशेषण कहते हैं।

सीधे शब्दों में — विशेषण = नाम की पहचान बताने वाला शब्द

विशेषण के प्रकार (Types of Adjective)

  • Adjective of Quality – good, bad, smart
  • Adjective of Quantity – some, little, much
  • Adjective of Number – one, two, many
  • Demonstrative – this, that
  • Interrogative – which, what

1. गुणवाचक विशेषण (Adjective of Quality)

जो बताए कि कोई व्यक्ति या वस्तु कैसी है

उदाहरण:

  • ईमानदार आदमी
    An honest man
  • सुंदर लड़की
    A beautiful girl

Trick: कैसा? = गुणवाचक

2. परिमाणवाचक विशेषण (Adjective of Quantity)

जो बताए कि मात्रा कितनी है, लेकिन गिनती साफ़ न हो।

उदाहरण:

  • थोड़ा पानी
    Some water

  • ज़्यादा काम
    Much work

Trick: कितना? (बिना गिनती)

3. संख्यावाचक विशेषण (Adjective of Number)

जो साफ़-साफ़ गिनती बताए

उदाहरण:

  • दो किताबें
    Two books

  • पाँच बच्चे
    Five children

Trick: कितने? = गिनती

4. संकेतवाचक विशेषण (Demonstrative Adjective)

जो किसी संज्ञा की ओर इशारा करे

उदाहरण:

  • यह लड़का
    This boy

  • वह घर
    That house

Trick: संकेत = इशारा 

5. प्रश्नवाचक विशेषण (Interrogative Adjective)

जो संज्ञा के साथ प्रश्न पूछे

उदाहरण:

  • कौन-सी किताब?
    Which book?

  • कितने छात्र?
    How many students?

 Trick: प्रश्न = सवाल ❓

5. Adverb (क्रिया विशेषण)

क्रिया-विशेषण वह शब्द होता है जो यह बताता है कि कोई काम कैसे, कब, कहाँ, कितनी बार, या कितनी मात्रा/हद तक हो रहा है।

यानि Adverb, Verb / Adjective / दूसरे Adverb की विशेषता बताता है।

Types of Adverbs:

  • Manner – slowly, quickly
  • Time – now, then, yesterday
  • Place – here, there
  • Frequency – always, often
  • Degree – very, too

1. Adverb of Manner (रीति बताने वाला)

बताता है कि काम कैसे हो रहा है।

Examples :

  • He works hard.

  • She speaks politely.

Trick: Manner = कैसे?

2. Adverb of Time (समय बताने वाला)

बताता है कि काम कब हुआ।

Examples :

  • I met him yesterday.

  • She will come tomorrow.

Trick: Time = कब?

3. Adverb of Place (स्थान बताने वाला)

बताता है कि काम कहाँ हुआ।

Examples :

  • He is standing here.

  • They went outside.

Trick: Place = कहाँ?

4. Adverb of Frequency (बार-बार होने वाला)

बताता है कि काम कितनी बार होता है।

Examples :

  • She always wakes up early.

  • He often plays football.

🧠 Trick: Frequency = कितनी बार?

5. Adverb of Degree (मात्रा/हद बताने वाला)

बताता है कि काम या गुण कितनी मात्रा में है।

Examples :

  • The tea is very hot.

  • He is too tired.

🧠 Trick: Degree = कितना / कितनी हद तक?

6. Preposition (संबंध सूचक अव्यय)

Preposition वह शब्द होता है जो यह बताता है कि कोई Noun या Pronoun कहाँ है,  किसके साथ है, किससे आया है, किस पर / किसके नीचे / किसके ऊपर है।

यानि Preposition, दो शब्दों के बीच का संबंध बताता है।

Preposition कभी अकेला नहीं आता इसके बाद Object ज़रूर आता है

 Examples:

  • The book is on the table.
    👉 किताब मेज़ पर है

  • He is sitting under the tree.
    👉 पेड़ के नीचे बैठा है

  • She came with me.
    👉 वह मेरे साथ आई

Common Prepositions:

  • in, on, under, over, with, by, to, from, at, into, onto, across, about

Preposition of Place (जगह बताने वाला)

Preposition of Place वो शब्द है जो noun या pronoun की जगह (स्थान) बताता है।

Examples:

The book is on the table.
👉 on = table पर होने का संबंध

The cat is under the bed.
👉 under = नीचे होने का संबंध

He is standing near me.
👉 near = पास होने का संबंध

Preposition of Place

in, on, under, over, behind, in front of, beside, near, between

Preposition of Time (समय बताने वाला)

Preposition of Time वो शब्द है जो किसी काम का समय बताता है।

Examples:

I wake up at 6 am.
at = exact time

He works on Monday.
on = दिन

She was born in 2000.
 in = साल

Preposition of Time:

at, on, in, before, after, during, since, for, till

Preposition of Direction (दिशा बताने वाला)

Preposition of Direction वो शब्द है जो movement / दिशा दिखाता है।

Examples:

He is going to school.
👉 to = की ओर

The cat jumped into the box.
👉 into = अंदर की ओर

She walked towards me.
👉 towards = की तरफ

Preposition of Direction

to, into, onto, towards, from, across, through

Place / Position (जगह)

in – अंदर – इन
on – ऊपर / सतह पर – ऑन
at – पर (ठीक जगह) – एट
under – नीचे – अंडर
over – ऊपर – ओवर
above – ऊपर – अबव
below – नीचे – बिलो
behind – पीछे – बिहाइंड
in front of – सामने – इन फ्रंट ऑफ
beside – बगल में – बिसाइड
next to – पास में – नेक्स्ट टू
between – दो के बीच – बिटवीन
among – कई के बीच – अमंग
near – पास – नियर
far from – दूर – फार फ्रॉम
inside – अंदर – इनसाइड
outside – बाहर – आउसाइड

Time (समय)

at – पर (समय) – एट
on – पर (दिन / तारीख) – ऑन
in – में (महीना / साल) – इन
before – पहले – बिफोर
after – बाद – आफ्टर
during – के दौरान – ड्यूरिंग
since – से (कब से) – सिन्‍स
for – के लिए (समय) – फॉर
till / until – तक – टिल / अन्टिल

Other / Miscellaneous (अन्य)

with – साथ – विथ
by – द्वारा / पास – बाय
about – के बारे में – अबाउट
because of – के कारण – बिकॉज ऑफ
due to – के कारण – ड्यू टू
according to – के अनुसार – अकॉर्डिंग टू
in spite of – के बावजूद – इन स्पाइट ऑफ

Direction / Movement (दिशा)

to – की ओर – टू
into – अंदर की ओर – इनटू
onto – ऊपर की ओर – ऑनटू
from – से – फ्रॉम
towards – की तरफ – टुवर्ड्स
across – पार – अकॉस
through – के बीच से – थ्रू
up – ऊपर की ओर – अप
down – नीचे की ओर – डाउन

7. Conjunction (संयोजक)

Conjunction वो शब्द होता है जो दो या दो से अधिक words, phrases, या clauses को आपस में जोड़ता है।

Examples:

Ram and Shyam are friends.
and = Ram और Shyam को जोड़ता है

he sings and dances.
and = जोड़ता है (और)

I studied but failed.
but = विपरीत दिखाता है (लेकिन)

Take tea or coffee.
or = विकल्प दिखाता है (या)

He is poor yet kind.
yet = विरोध दिखाता है (फिर भी)

I was tired, so slept.
so = कारण दिखाता है (इसलिए)

Common Conjunctions

  • and, but, or, yet, so, because, although, if, since

Types of Conjunctions:

  • Coordinating – and, but, or
  • Subordinating – because, although, if
  • Correlative – either…or, neither…nor, not only…but also

Coordinating (बराबरी जोड़ने वाले)

  • and – और

  • but – लेकिन

  • or – या

  • yet – फिर भी

  • so – इसलिए

Subordinating (मुख्य और dependent जोड़ने वाले)

  • because – क्योंकि

  • although – यद्यपि / हालाँकि

  • if – अगर

  • since – चूँकि

Correlative (pair में आने वाले)

  • either…or – या तो…या

  • neither…nor – न तो…न ही

  • not only…but also – सिर्फ…नहीं बल्कि भी

8. Interjection (विस्मयादिबोधक)

Interjection वो शब्द होता है जो अचानक किसी भाव (emotion) को express करता है। ये sentence से अलग होता है और अक्सर ! (exclamation mark) के साथ आता है।

Common Interjections

Wow!, Oh!, Ouch!, Hurray!, Alas!, Bravo!, Hey!, Uh!, Eh!, Yuck!

Examples :

Wow! Amazing view.
👉 Wow = वाह! (आश्चर्य / खुशी)

Oh! I forgot it.
👉 Oh = ओह! (हैरानी / भूल)

Ouch! It hurts.
👉 Ouch = ओच! (दर्द / चोट)

Hurray! We won.
👉 Hurray = हुर्रे! (खुशी / उत्साह)

Alas! He is gone.
👉 Alas = अफसोस! (दुःख / शोक)

Bravo! Well done.
👉 Bravo = बहुत बढ़िया! (प्रशंसा)

Hey! Wait for me.
👉 Hey = अरे! (ध्यान / बुलावा)